फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अभिभावक बोले, बढ़ रही गर्मी, बदला जाए स्कूलों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह आठ से साढ़े आठ बजे करने की मांग
विज्ञापन

9:00 बजे हो रहीं प्रार्थना सभाएं, बच्चों का बिगड़ रहा स्वास्थ्य

जिले में वर्तमान में 40 डिग्री के आसपास चल रहा तापमान

सुबह के समय ही सता रही गर्मी, बच्चों में दस्त, उल्टी और बुखार के मामले आ रहे सामने

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी से हर वर्ग परेशान है। सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप आंखों को चुभने लगती है। ऐसे में सुबह के समय विद्यार्थियों को पैदल स्कूल पहुंचना काफी मुश्किल हो रहा। अभिभावकों ने मांग उठाई है कि स्कूलों में कक्षाएं आरंभ होने का समय सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के आसपास रहना चाहिए, ताकि बच्चों को तीखी धूप में प्रार्थना सभाएं न करनी पड़े।
जानकारी के अनुसार जिले में सुबह नौ बजे स्कूलों की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इससे पहले बच्चों को तीखी धूप में खड़े होकर प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लेना पड़ रहा। जिला में अधिकतम तापमान इस समय 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। सुबह आठ बजे के आसपास गर्म मौसम परेशान कर रहा है। आठ बजे के आसपास ही अधिकतर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी स्कूल के लिए निकलते हैं। तेज धूप में बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा। दोपहर तीन बजे स्कूलों में छुट्टी का समय है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच विद्यार्थियों को घर लौटना पड़ रहा। कई अभिभावक तो खुद बच्चों को स्कूल छोड़कर और वापस घर लेकर आ रहे। अभिभावकों ने कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को सुबह के समय में बदलाव करना चाहिए। अभिभावक सीमा देवी, नीलम रानी, राधा, प्रियंका, डिंपल ने बताया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने औ घर लेकर आने में प्रतिदिन समय नहीं मिल पाता। कई बार बच्चों को खुद आना और जाना पड़ता है। कहा कि कई बच्चे उल्टी, दस्त और बुखार की जकड़ में आ रहे हैं। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए सुबह का समय आठ या साढ़े आठ बजे होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल समयसारिणी को लेकर फैसला जिला प्रशासन और विभाग के उच्चाधिकारियों को लेना है। इससे जुड़ा जो भी फैसला आता है, उसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें