फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में स्वास्थ्य विभाग ने जांचा 29 ग्रामीणों का रक्त

विज्ञापन
बंगाणा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विशेष रक्त जांच शिविर में मौजूद ग्रामीण ।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को सिविल अस्पताल की ओर से एक दिवसीय कम्युनिटी बेस्ड रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए इस विशेष शिविर में 29 लोगों की निशुल्क रक्त जांच की गई। शिविर का संचालन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब तकनीशियन सपना शर्मा और काउंसलर ऋषि भट्ट की देखरेख में किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, हेपेटाइटिस बी और सी, वीडीआरएल तथा हीमोग्लोबिन, एचआईवी जैैसे महत्वपूर्ण टेस्ट किए गए। ग्राम पंचायत मुच्छाली के उपप्रधान अजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें