फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुल्हड़ी और अंदरौली पैराग्लाइडिंग स्थल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम फैसला लिया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से यहां के चुल्हड़ी को पैराग्लाइडिंग टेक-ऑफ और अंदरौली को लैंडिंग साइट के रूप में अधिसूचित किया है। इस संबंध में पर्यटन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में क्षेत्र में पर्यटक पैराग्लाइडिंग के साथ वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकेंगे। इससे क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी होंगी। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग को उड़ान भरने की औपचारिक अनुमति मिल गई है।
कंवर ने कहा कि पर्यटन विभाग की अनुमति मिलने से अब यहां पर व्यावसायिक स्तर पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां की जा सकेंगी, जिससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटक यहां पर पैराग्लाइडिंग करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
मंत्री ने कहा है कि अंदरौली में जल क्रीड़ाओं के लिए बीबीएमबी से अनुमति मिलने के बाद वाटर स्पोर्ट्स का ट्रायल भी सफल रहा है, जल्द ही गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें