फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 50 आयुष वेलनेस केंद्राें में पंचकर्म की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने केंद्रों को मुहैया करवाए उपकरण और फर्नीचर
विज्ञापन

लोगों को नजदीक के वेलनेस केंद्र में मिल जाएगी पंचकर्म की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के 50 आयुष वेलनेस केंद्रों में पंचकर्म की सुविधा शुरू कर दी है। अब लोगों को अपने नजदीक के वेलनेस केंद्रों पर ही पंचकर्म की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा विभाग की तरफ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए केंद्रों में आयुर्वेद की अन्य चिकित्सा पद्धतियों को भी शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें अग्निकर्म, कंपिंग थेरेपी और जोंक थेरेपी को भी शामिल किया गया है। इस सुविधा से लोगों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।
आयुष विभाग जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में नया पंचकर्म केंद्र तैयार किया जा रहा है, दूसरी तरफ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित आयुष वेलनेस केंद्रों में भी सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से सभी वेलनेस केंद्राें में पंचकर्म की सुविधा को शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने केंद्राें को जरूरी उपकरणों को भी स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को ग्रामीण स्तर पर ही पंचकर्म की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा पंचकर्म करवाने के लिए लोगों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। बीते दिनों आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष वेलनेस केंद्र के रूप में अपग्रेड किया गया है। इसके बाद अब उक्त केंद्रों में सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। इन केंद्रोंं में लोगों को अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन



कोट्स
जिले के 50 आयुष वेलनेस केंद्रों में पंचकर्म की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इसे लेकर केंद्रों में उपकरण और फर्नीचर भी मुहैया करवा दिया गया है। इससे लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें