फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिलों के लिए जारी किया जाए बजट : जग्गी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा खंड अंब के स्कूलों का सात-आठ माह से बिजली का बिल जमा नहीं
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारी बिजली का कनेक्शन काटने के लिए आ रहे
बोले- सेरी स्कूल का बिजली कनेक्शन विभाग के कर्मचारियों ने काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अंब ने प्राथमिक पाठशालाओं के लंबित पड़े बिजली बिलों को लेकर नाराजगी जताई है। प्रधान जगदेव सिंह जग्गी ने प्रेस बयान में कहा कि शिक्षा खंड अंब के स्कूलों का पिछले लगभग सात-आठ माह से बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। यह राशि लगभग दो लाख के करीब है। विभाग के कर्मचारी बिजली का कनेक्शन काटने के लिए आ रहे हैं। एक तरफ तो सरकार की ओर से स्कूलों को डिजिटल बनाया जा रहा है और स्कूलों में एलईडी और कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं लेकिन बिजली नहीं होगी तो ये उपकरण कैसे चलेंगे। पहली अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है और गर्मी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इतनी गर्मी में नन्हें बच्चे कैसे स्कूल में बैठेंगे। बिजली बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन कटने के नोटिस से अध्यापक मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। वीरवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरी शिक्षा खंड अंब का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काट दिया है। संघ ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि शीघ्र बिजली बिलों के लिए बजट जारी किया जाए।
विज्ञापन

बाक्स
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान का कहना है कि स्कूलों में बिजली बिल के बजट को लेकर विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही बजट आएगा। स्कूलों को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें