फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र मामले में पंचायत प्रधान को मिली जमानत

Sat, 21 Feb 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना तीसा की टीम ने किया था गिरफ्तार, शनिवार को न्यायालय में किया पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की गुवाड़ी पंचायत में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में गिरफ्तार प्रधान को न्यायालय से जमानत मिली गई है। शनिवार को पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त प्रधान को न्यायालय में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई है। इस मामले में पुलिस की जांच प्रक्रिया अभी जारी है।
गौरतलब है कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधान पद पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पांच वर्ष तक काबिज रहने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर भगत राम पुत्र मघा राम निवासी गांव बाड़ी डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह जिला चंबा ने शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तमाम तथ्यों सहित प्रधान को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जन्म सिंह निवासी गांव डडवाड़ी डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह ने कथित रूप से अवैध तरीके से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाया और उसी के आधार पर ग्राम पंचायत गुवाड़ी में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधान पद पर पिछले पांच वर्षों से पदासीन रहा। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जमानत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें