फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 46 ट्रेनी शिक्षक

Sat, 21 Feb 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नेट्स योजना के तहत एक वर्ष के लिए होगी तैनाती, शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को मिलेगा सहारा
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से मांगी कम शिक्षकों वाले स्कूलों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में 46 ट्रेनी अध्यापक भर्ती किए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने नेट्स योजना के तहत अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। साथ ही खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से कम शिक्षकों वाले स्कूलों की सूची मांगी गई है। डिमांड पहुंचने पर इन चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी स्कूलों में तैनात कर दिया जाएगा। इससे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों को सहारा मिलेगा। एक साल के लिए उनकी तैनाती स्कूलों में रहेगी।
जानकारी के अनुसार नेट्स के तहत चंबा में पचास ट्रेनी रखे जाने थे। मगर मेरिट के आधार पर 46 का ही चयन हो पाया है। जबकि अब शेष पदों पर वेटिंग सूची के आधार पर ही चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में रखे जाने वाले ट्रेनी अध्यापकों को नौ हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 4500-4500 रुपये की राशि दी जाएगी। सरकार के इस निर्णय से जहां बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तो वहीं, दूसरी तरफ अध्यापकों की कमी झेल रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों को शिक्षकों की व्यवस्था भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मेरिट के आधार पर 46 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया है। साथ ही खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से मांग के आधार पर सूची भी मांगी गई है। -विकास महाजन, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें