फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ कांग्रेस ने जिप प्रत्याशी उतारे, भाजपा ने आलाकमान को भेजा पैनल

विज्ञापन
panchayat election
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ हलके में जिला परिषद सदस्यों के लिए जहां कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं भाजपा ने नाम फाइनल कर पैनल आलाकमान को भेज दिए हैं। कुटलैहड़ हलके में जिला परिषद के तीन वार्डों में अब जंग दिलचस्प होने वाली है।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक विक्कू ने कहा कि बसाल वार्ड से उर्मिला शर्मा, मोमन्यार से मनीष शर्मा और मुछाली वार्ड से सत्या देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।
उर्मिला शर्मा ग्राम पंचायत समिति की सदस्य और इस समय रैंसरी पंचायत की प्रधान हैं। सत्या देवी पूर्व में भी धुंदला जिला परिषद वार्ड से सदस्य, बीडीसी मेंबर और पंचायत प्रधान के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। वे इस समय लठियाणी पंचायत की प्रधान हैं। इस बार फिर जिला परिषद के उम्मीदवार उन्हें मुछाली वार्ड से घोषित किया गया है। मोमन्यार वार्ड से मनीष कुमार शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। मनीष शर्मा की माता त्रिशला देवी भी बीडीसी के पद पर रह चुकी हैं। मनीष कुमार इस समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं।
विज्ञापन

उधर भाजपा ने संभावित चेहरों का पैनल भाजपा हाई कमान को भेज दिया है। मोमन्यार वार्ड से पूर्व जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा संभावित चेहरा है। इस पर भाजपा दांव खेल सकती है। 1995 से सक्रिय राजनीति में आने के बाद कृष्ण पाल शर्मा भाजयुमो कुटलैहड़ के महामंत्री बने। फिर जिला में युवा मोर्चा संगठन में महामंत्री बनकर पार्टी को मजबूती दी। कुटलैहड़ भाजपा में महामंत्री बनने के बाद 2005 में कृष्ण पाल शर्मा ने मोमन्यार वार्ड से जिला पार्षद का चुनाव लड़ा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5555 मतों से परास्त करके जीत भाजपा की झोली में डाली। कृष्ण पाल शर्मा लगातार दूसरी बार राज्य भाजपा कार्य समिति के सदस्य होने के साथ साथ राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य भी हैं।
मुच्छाली वार्ड महिला जरनल होने पर कुटलैहड़ भाजपा ने धुंधला पंचायत की पूर्व प्रधान उर्मिला देवी के नाम पर विश्वास जताया है। उर्मिला कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहने के साथ-साथ कुटलैहड़ भाजपा मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं बसाल जिला पार्षद वार्ड से भाजपा ने मोनिका कुमारी के नाम पर सहमति जताकर संभावित चेहरा बनाया है। मोनिका पंचायत प्रधान हैं और जिला भाजपा सचिव भी हैं। बसाल वार्ड का एक बड़ा भाजपा चेहरा भी माना जाता है। कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल ने कहा कि मुच्छाली, मोमन्यार और बसाल जिप वार्डों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर से चर्चा की गई। इसके बाद इनकी सूची हाईकमान को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें