फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़।
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। रविवार को फिर से काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा चिंतपूर्णी मंदिर में लगा। सुबह ठंड के चलते रश कम था, लेकिन दोपहर तक लाइनें पुराना बस अड्डा तक पहुंच गई। प्रशासन की तरफ से व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल का भी प्रबंध किया गया।
विज्ञापन

मेन बाजार सहित गेट नंबर एक, दो, तीन पर पुलिसकर्मी गश्त कर रहे। मंदिर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की फिर से धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। दर्शन पर्ची काउंटरों पर भीड़ न के बराबर रही। पुलिस ने चिंतपूर्णी बाजार का निरीक्षण किया। यहां लगभग सभी दुकानें बंद मिलीं। दुकानें बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकानें बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को जूते चप्पल बंद दुकानों के आगे ही उतारने पड़े। मेन बाजार में शौचालयों की कमी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।
व्यापारी वर्ग फिर से निराश
चिंतपूर्णी बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद दुकानदारों को दुकानें सरकार के आदेशों के चलते बंद ही रखनी पड़ी। इससे दुकानदारों में रोष देखने को मिला। निराश दुकानदार दुकानों के आसपास धूप सेंकने को मजबूर रहे। दुकानदार गणेश, लकी, विपन, संजीव और अजय ने कहा कि यदि सरकार रविवार की जगह हफ्ते में किसी और दिन दुकानें बंद करने के लिए मान जाए तो हमारी उनकी रोटी भी चलती रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से लेकर पार्किंग स्थल तक सक्रिय रहे भिखारी
भिखारी एक बार फिर मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं को तंग करते नजर आए। हालांकि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें खदेड़ा भी। उनके जाते ही वे दोबारा सक्रिय होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें