फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पम्मा ने शम्मी को हरा जीती घोड़ी

Mon, 09 Nov 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गुग्गा जाहर पीर दंगल कमेटी चड़तगढ़ की ओर से वाल्मीकि मंदिर के नजदीक आयोजित विशाल दंगल का रविवार देर सांय समापन हुआ। दंगल का फाइनल मुकाबला डेरा बाबा नानक गुरदासपुर के पहलवान पम्मा और फगवाड़ा के शम्मी के बीच खेला गया।
विज्ञापन


करीब 20 मिनट चले रोमांचकारी मुकाबले में पम्मा ने शम्मी को पटखनी देते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मेले के समापन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल राजयादा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता पहलवान पम्मा को घोड़ी और उपविजेता को 25 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।

राजयादा ने पहली बार करवाए इस दंगल मेले की सराहना की। कमेटी के आयोजक ओंकार ने बताया कि दो दिवसीय दंगल मेले में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित कई  राज्यों के 140 पहलवानों ने अपना जौहर दिखाए। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष अवतार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, चड़तगढ़ के प्रधान गणेश दत्त, उप प्रधान सतपाल, सतपाल ऐरी, संजू भट्टी, दिनेश, सागर गिल, विक्की गिल, शशीपाल, राजीव, राजू, विशाल, तिलकराज, मनी, सोमनाथ सहित दंगल कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें