फोटो: एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाडी : स्कूल
मैहतपुर (ऊना)। सीबीएसई स्कूलों की क्लस्टर-16 मीट हरियाणा के कैथल में संपन्न हुई। इसमें करीब 80 सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल मैहतपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते।
अंडर-17 ट्रिपल जंप में पलक चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 4×400 मीटर रिले में पलक, आशिमा, साक्षी, जसनूर और रूपांशी की टीम ने कांस्य पदक जीता। शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में रूपांशी चौधरी चौथे स्थान पर रहीं।
शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि पलक चौधरी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। वह पटियाला में होने वाली सीबीएसई एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगी।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण नेयर, सदस्य बीएस चंदेल, विजय लॉ और प्रधानाचार्या सीमा वोहरा ने खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा को उपलब्धि पर बधाई दी।