फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई से पहले पालकवाह और हरोली में स्थापित होंगे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने हरोली अस्पताल और मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल पालकवाह में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी राघव शर्मा ने बताया कि हरोली अस्पताल में 500 एलपीएम क्षमता का प्लांट लगना है। यहां पर 15 बेड को पहले से ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। अब ऑक्सीजन प्लांट के लगने से 35 अतिरिक्त बेड को ऑक्सीजन मिल सकेगी। 18 बेड के लिए ऑक्सीजन प्वाइंट लगा दिए हैं। उन्होंने 17 के लिए काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जगह भी देखी। वहां पर शेड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नई और पुरानी ऑक्सीजन पाइपलाइन को भी जोड़ने के निर्देश दिए।
हरोली में नेस्ले कंपनी के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है।
इसके बाद डीसी ने पालकवाह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर 98 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट भी लगा दिया गया है। उन्होंने यहां पर अंतिम तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पालकवाह में ऑक्सीजन प्लांट केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से लगाया जा रहा है। इसके बाद डीसी ने बाथू में बनाए जा रहे मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां पर 80 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

बाथू में भी ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि थानाकलां अस्पताल में भी 10 बेड, अंब अस्पताल में 30 बेड तथा गगरेट अस्पताल में 20 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. निखिल, बीएमओ डॉ. संजय मनकोटिया, एसडीओ अनिल द्विवेदी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें