फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 200 से अधिक पुलिस-होमगार्ड जवान संभालेंगे चुनाव में मोर्चा

Sun, 17 May 2026 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते एसपी ऊना सचिन हिरेमठ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस ऊना पूरी तरह मुस्तैद हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के लिए जिलेभर में 200 से अधिक पुलिस और होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। इनमें करीब 100 जवान पोलिंग बूथ स्टाफ में लगाए गए हैं जबकि 100 से अधिक जवानों को चुनाव संबंधी अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसके अलावा थाना और पुलिस स्टेशनों का नियमित स्टाफ अलग से कानून व्यवस्था बनाए रखने में तैनात रहेगा। 17 मई को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जवानों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटने के लिए जवानों को अलर्ट रहने को कहा गया है। चुनाव के दौरान आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाएंगे। साथ ही आम नागरिकों से भी चुनाव के दौरान सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें