फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों में आउटडोर गतिविधियां स्थगित

Fri, 22 May 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) अनिल कुमार तक्खी ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
जारी निर्देशों में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बाहरी खेलकूद, पीटी और अन्य आउटडोर गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। विद्यार्थियों को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी की बोतल साथ लाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपनिदेशक ने कहा कि मध्यावकाश के दौरान बच्चों को धूप में खेलने से रोका जाए और उन्हें छायादार स्थानों पर रहने के लिए कहा जाए।
विद्यालय प्रमुखों को बच्चों को हल्के रंग के कपड़े पहनने तथा टोपी या छाते का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने को भी कहा गया है। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि किसी विद्यार्थी में चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक पसीना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

साथ ही कक्षाओं में बेहतर वेंटिलेशन, पंखों और कूलर की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा गया है। उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने विशेष रूप से कहा है कि किसी भी विद्यार्थी को तेज धूप में अकेले विद्यालय से बाहर न भेजा जाए। यदि किसी कारणवश बच्चे को स्कूल परिसर से बाहर भेजना जरूरी हो तो उसके साथ शिक्षक या कर्मचारी को भेजना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें