फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रक यूनियन ऊना के 150 ट्रकों में से 6 ही जा पाएंगे दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु प्रदूषण के चलते बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही है प्रवेश की अनुमति
विज्ञापन

ट्रक संचालकों को करना पड़ सकता है दिक्कतों का सामना
जिले में उद्योगों का माल मुख्य रूप से ट्रकों से भेजा जाता है दिल्ली और एनसीआर
एचआरटीसी ऊना डिपो की दिल्ली जाने वाली सभी बसें बीएस- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर होने के चलते 18 दिसंबर से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर ट्रक यूनियनों पर देखने को मिलेगा। पुराने वाहनों को दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जिससे ट्रक संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।बीएस-6 मानक वाले वाहन न होने के कारण कई ट्रक मालिकों को अपने वाहनों का संचालन बंद करना पड़ सकता है। इससे उनके लिए वाहनों की किस्तें, डीजल और अन्य खर्च निकालना भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। ऊना जिले में चल रहे उद्योगों का माल मुख्य रूप से ट्रकों के माध्यम से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भेजा जाता है। वर्तमान में ट्रक यूनियन ऊना में कुल 150 ट्रक पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 6 ट्रक ही बीएस-6 मानक के हैं। ऐसे में यूनियन के अधिकांश ट्रकों को दिल्ली-एनसीआर में जाने की अनुमति नहीं मिल पाएगी। पहले जहां प्रतिदिन औसतन 20 से 30 ट्रक दिल्ली में माल पहुंचाने या वहां से उत्पाद लाने जाते थे, अब 18 दिसंबर से केवल बीएस-6 ट्रक ही यह कार्य कर सकेंगे। दूसरी ओर टैक्सी यूनियन ऊना पर इस प्रतिबंध का खासा असर नहीं पड़ेगा। टैक्सी यूनियन में कुल 43 टैक्सी परमिट हैं, जिनमें से 41 टैक्सियां बीएस-6 मानक की हैं। टैक्सी यूनियन के प्रधान शाम सुंदर ने बताया कि ऊना से प्रति सप्ताह औसतन पांच से दस टैक्सियां दिल्ली से सवारियां लेने जाती हैं और अधिकांश टैक्सियां बीएस-6 होने के कारण संचालन पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा।
एचआरटीसी ऊना की ओर से दिल्ली के लिए पांच रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इन रूटों पर केवल बीएस-6 बसों को ही भेजा जा रहा है। एचआरटीसी ऊना के डीडीएम ई. सुरेश धीमान ने बताया कि नियमों के अनुसार बीएस-6 बसें दिल्ली के लिए नियमित रूप से भेजी जा रही हैं, जिससे निगम पर इस प्रतिबंध का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।ऊना के सब्जी विक्रेताओं और सप्लायरों पर भी इस फैसले का खास असर नहीं होगा। यहां से तैयार उत्पाद ऊना, होशियारपुर और पंजाब की मंडियों में ही खप जाता है।
विज्ञापन

बॉक्स
ट्रक यूनियन के प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में केवल बीएस-6 ट्रकों को ही जाने दिया जाएगा, जिससे ट्रक संचालकों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बॉक्स
ऐसे फैसलों से रोजी-रोटी कमाने वालों को होगी परेशानी : सुमेश
हिमाचल व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि सरकार को कोई भी निर्णय लागू करने से पहले उसके विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। ऐसे फैसलों से रोजी-रोटी कमाने वालों को परेशानी होगी। पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों का व्यापार दिल्ली से जुड़ा हुआ है। आने वाले दिनों में इस निर्णय का कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा। सरकार को इस तरह के निर्णय थोपने से पहले हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें