फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डंगोह की बेटी मेघा ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया क्षेत्र का मान

विज्ञापन
डंगोह गांव की मेघा ठाकुर।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में फूड साइंस इंडस्ट्री में क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर नियुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। जिले के उपमंडल गगरेट के गांव डंगोह की मेघा ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेघा ने ऑस्ट्रेलिया की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल की है। इससे पहले उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। उच्च शिक्षा पूर्ण करने के बाद मेघा ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया की फूड साइंस इंडस्ट्री में क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली है। मेघा के पिता मनोज ठाकुर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता हैं। मेघा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें