फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नई क्लस्टर प्रणाली का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को साैंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से नई क्लस्टर प्रणाली लागू करने संबंधी अधिसूचना के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से आग्रह किया कि वे सरकार के समक्ष शिक्षकों की भावनाओं को रखें और इस निर्णय को तत्काल वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करें। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नई क्लस्टर प्रणाली से प्राथमिक शिक्षा की मौजूदा संरचना प्रभावित होगी। वर्तमान में ब्लॉक स्तर पर सुचारु रूप से चल रही प्रशासनिक व्यवस्था नई प्रणाली से प्रभावित होगी, जिससे समन्वय में कठिनाई और शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। इसका नकारात्मक असर विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन



पदाधिकारियों ने बताया कि 29 नवंबर 2023 को भी इसी तरह की अधिसूचना जारी की गई थी, जिसे व्यापक विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था। इसके बाद 13 फरवरी 2024 को गठित समिति ने इस प्रणाली को अव्यवहारिक और अनुपयोगी करार दिया था। पूर्व में संघ की राज्य स्तरीय टीम ने शिक्षा मंत्री के साथ 43 दिनों तक संघर्ष और कई दौर की वार्ताएं की थीं, जिसमें यह आश्वासन दिया गया था कि प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि वह शिक्षकों की चिंताओं को गंभीरता से समझते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूती सरकार की प्राथमिकता है और इस विषय पर संतुलित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रधान संदेश कुमार, महासचिव महेश शारदा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, ब्लॉक अंब के प्रधान सुनील दत्त, महासचिव अंब शेरखान पठान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें