फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुटलैहड़ के निजी होटल आज मनाया जाएगा अखंड सौभाग्य उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ व्रत के उपलक्ष्य में हजारों महिलाएं होंगी शामिल
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा की पत्नी मृदु शर्मा करेंगी कार्यक्रम की अध्यक्षता
पहाड़ी धाम का लुफ्त भी उठाएगी महिलाएं


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। करवाचौथ के शुभ अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र के निजी होटल में आज अखंड सौभाग्य उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों विवाहित महिलाएं उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लेंगी। यह कार्यक्रम कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पत्नी एवं समाजसेविका मृदु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जीवित रखना तथा नारी शक्ति के सौभाग्य, समर्पण और आस्था का सामूहिक उत्सव मनाना है। आयोजन का शुभारंभ सुबह महिलाओं के पारंपरिक स्वागत और मंगल गीतों से किया जाएगा। इसके पश्चात मेहंदी उत्सव, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के सौंदर्य, आस्था और एकजुटता का प्रदर्शन होगा।दोपहर में डीजे की थाप पर महिलाएं करवाचौथ पर्व की खुशियां मनाएंगी। आयोजकों ने बताया कि पारंपरिक परिधान, साज-सज्जा और सजावट से पूरा स्थल उत्सवमय माहौल में बदल जाएगा। मृदु शर्मा ने कहा, करवाचौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पारिवारिक प्रेम, विश्वास और सौभाग्य का प्रतीक पर्व है। अखंड सौभाग्य उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना और समाज में उनके योगदान का सम्मान करना है। इस कार्यक्रम में पहाड़ी धाम का विशेष प्रबंध भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें