फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुच्छाली को नगर पंचायत बनाने का विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 03 Dec 2024 09:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मुच्छाली को नगर पंचायत न बनाने का मांग लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंची महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली को नगर पंचायत बनाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को महिला मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त जतिन लाल से मिला और ग्राम पंचायत मुच्छाली को नगर पंचायत में परिवर्तित करने के फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुच्छाली के महिला मंडल की प्रधान कमला देवी और सचिव सुलेखा शर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय ग्राम पंचायत के विकास के रास्ते में रोड़ा बन सकता है। पंचायत के माध्यम से क्षेत्र का विकास सुचारू रूप से हो रहा है। स्थानीय प्रतिनिधि जन समस्याओं का समय पर समाधान कर रहे हैं। नगर पंचायत बनाने से ग्रामीणों पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डाला जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाई होगी।
ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि मुच्छाली को नगर पंचायत बनाने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। इसे ग्राम पंचायत के रूप में ही रहने दिया जाए। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि महिला मंडल का ज्ञापन मिला है और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर महिला मंडल की अन्य सदस्य सीमा कुमारी, करिश्मा देवी, तनु वाला और अनु वाला भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें