फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बस अड्डे पर पेट्रोल पंप के साथ चार्जिंग स्टेशन का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस ऑपरेटर ने जताई हादसे की आशंका, एचआरटीसी का जवाब- दूसरे जिलों में भी है ऐसी व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आईएसबीटी बस अड्डा ऊना में पेट्रोल पंप के साथ बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निजी बस ऑपरेटरों ने विरोध शुरू कर दिया है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान मोहिंद्र मनकोटिया सहित अन्य ऑपरेटरों का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन बनने से हादसे का खतरा बढ़ सकता है। तर्क है कि बस अड्डे में पहले ही जगह की भारी कमी है। ऐसे में यदि एक साथ तीन बसें चार्जिंग पर लगेंगी तो पीछे काउंटर पर बसें लगाने में कठिनाई आएगी। कई लंबी रूट वाली बसें पेट्रोल पंप के पास यात्रियों को चढ़ाने–उतारने का कार्य भी करती हैं। रात के समय यात्री उतरते ही धूम्रपान करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
वहीं, एचआरटीसी का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन पूरी तरह नियमों के अनुसार बनाया जा रहा है और किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना नहीं है। उनका कहना है कि अन्य जिलों में भी ऐसी ही व्यवस्था सफलतापूर्वक चल रही है। बुधवार को निजी ऑपरेटरों की ओर से विरोध जताने के बावजूद वीरवार को चार्जिंग स्टेशन का कार्य जारी रहा। विद्युत बोर्ड की ओर से यहां ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। इसकी वजह से बस अड्डे में कूड़ा फेंकने के लिए बने डंपिंग यार्ड का आकार छोटा करना पड़ा है। मौके पर डंपिंग यार्ड पूरी तरह कचरे से भरा नजर आया, लेकिन गंदगी के बीच भी कर्मचारी युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। कार्य को दिसंबर से पहले पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

दुकानदारों को खुद करनी होगी कूड़े की व्यवस्था
एचआरटीसी ने संकेत दिया है कि बस अड्डे पर दुकानदारों को अब अपने स्तर पर कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। चार्जिंग स्टेशन के पास बनाए गए डंपिंग यार्ड में कई दिन से कचरा उठ नहीं रहा है, जिसमें सबसे अधिक गन्ने का कचरा पाया जा रहा है। इस कारण एचआरटीसी बस अड्डे से डंपिंग यार्ड हटाने पर भी विचार कर रहा है।शहर में नगर निगम रोजाना वाहन के माध्यम से कूड़ा उठाता है। अब बस अड्डा क्षेत्र के दुकानदारों को भी निगम की गाड़ी में ही कूड़ा डालने की व्यवस्था अपनानी होगी।
विज्ञापन

अधिकारी का बयान
चालकों को बस अड्डे पर ही सवारियां उतारने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई चालक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय यात्रियों को उतारता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। चार्जिंग स्टेशन नियमों के तहत ही बनाया जा रहा है और कई पेट्रोल पंपों पर ऐसी व्यवस्था पहले से मौजूद है। -सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें