एक सप्ताह में 65 से 60 रुपये किलो हुआ भाव
सांख्यिकी विभाग के पिछले और इस सप्ताह के आंकड़ों की तुलना में सामने आई तस्वीर
खुदरा कारोबार पर कीमतों की स्थिरता का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रसोई के सामान की खरीदारी में इस सप्ताह ग्राहकों को सिर्फ प्याज के दाम में राहत मिली है। अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। सांख्यिकी विभाग की ओर से जारी पिछले सप्ताह और इस सप्ताह के मूल्य आंकड़ों की तुलना में प्याज पांच रुपये प्रति किलो सस्ता दर्ज किया गया है। प्याज का भाव 65 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रति किलो रह गया है। कीमत में करीब 7.69 फीसदी की गिरावट आई है।
साप्ताहिक आंकड़ों में आया यह बदलाव खुदरा बाजार के लिए अहम है। प्याज खरीदने वाले ग्राहकों को अब प्रति किलो पांच रुपये कम चुकाने पड़ रहे हैं। पांच किलो प्याज खरीदने पर पिछले सप्ताह के मुकाबले 25 रुपये की बचत होगी।
दाल, आटा और तेल के दाम स्थिर
सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, स्थानीय बाजार में पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह प्याज को छोड़ कर अधिकतर खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चावल परमल 38 रुपये, गेहूं का आटा (चक्की) 40 रुपये, उड़द दाल (साबुत) 121 रुपये, चने की दाल 94 रुपये, गुड़ (टिक्की) 61 रुपये, चीनी (एम30) 58 रुपये, सरसों तेल 215 रुपये, वनस्पति घी 180 रुपये, खुली ब्रुकबॉन्ड चाय 500 रुपये और पहाड़ी आलू 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रहे हैं।
कोट:
पिछले दो सप्ताह के दौरान प्याज के दाम ही गिरावट दर्ज की गई है। जबकि अन्य तेल, घी, गुड़, चीनी, उड्द दाल, चावल परमल के दाम ऊना बाजार में में स्थिर बने हुए हैं।
- महेंद्र सिंह, सहायक शोध अधिकारी, सांख्यिकी विभाग ऊना