ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना की टीम ने शुक्रवार देर शाम बसाल बस स्टैंड के नजदीक दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 15,100 रुपये की नकदी और दड़ा सट्टा संबंधी पर्चियां बरामद की गईं।
जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल जरनैल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान बसाल बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए विपन कुमार निवासी इंदिरा नगर नंगल, जिला रोपड़ पंजाब को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से नकदी और सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।