फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरियाला के किशोर में डेंगू के लक्षण

Wed, 28 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिला अस्पताल ऊना में एक 17 वर्षीय किशोर में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। पीड़ित का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। युवक को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव कुरियाला निवासी एक युवक को बुखार की शिकायत हुई।
विज्ञापन


इस पर उसने ऊना अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। किशोर युवक में डेंगू के लक्षण जाए जाने पर चिकित्सक ने पीड़ित को डेंगू के टेस्ट करवाने की सलाह दी है। युवक के रक्त के नमूने ले लिए गए हैं, जिनको टेस्ट के लिए लैब में भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि कुरियाला का यह किशोर मोहाली में पढ़ाई करता है। कुछ दिन पहले इसे बुखार की शिकायत हुई। स्थानीय स्तर पर उपचार करवाने के बाद जब वह ठीक न हुआ तो वह अपने घर वापस लौट आया। परिजनों ने पीड़ित का ऊना अस्पताल में चेकअप करवाया। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि डेंगू के लक्षण पाए जाने पर मरीज को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। हालांकि, अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी। गौरतलब है कि जिले में अब तक 11 लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर मरीज बाहरी राज्यों में डेंगू की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें