फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन से टकराया बाइक सवार

Sat, 27 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय मुख्य मार्ग पर शराब उद्योग के पास शनिवार दोपहर को करीब दो बजे एक निजी स्कूल के वाहन से बाइक सवार की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया है।
विज्ञापन


घायल हालत में उसे स्थानीय निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। स्थानीय यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुुुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर को निजी स्कूल वाहन से टक्कर के बाद बाइक सवार साइड में खड़े ट्रैक्टर के साथ जा टकराई, जिससे बाइक सवार युवक हरिओम निवासी देहलां बुरी तरह जख्मी हो गया।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मैहतपुर मुख्य मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल की गाड़ी बच्चों को छुट्टी होने पर घर छोड़ने को निकली, जो मैहतपुर से ऊना की ओर विपरीत दिशा से चलाई जा रही थी। जब चालक ने स्टेट हाईवे पर अपनी सही दिशा पकड़नी चाही तो बाइक स्कूल वाहन से टकरा कर साइड में खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जा रही है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें