जिले के दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है। मृतका ही पहचान बढेड़ा निवासी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उधर, पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बढेड़ा निवासी एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना की भनक लगते ही परिजन युवती की गंभीर हालत के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। उधर, जिला मुख्यालय के पुराना बस अड्डे के पास एक युवक ने चूहे मारनी वाली दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। युवक का उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।