फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Sun, 07 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
पुलिस थाना अंब के तहत गांव लंबा सैल में एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र तिलक राज निवासी टक्का ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टक्का निवासी अजय कुमार अपने दोस्त नवीन के साथ कांगड़ा में शादी समारोह में गया हुआ था। शनिवार देर रात जब वह वापस घर लौट रहा था तो लंबा सैल के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और झाड़ियों में घुस गई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 रोगी वाहन अंब की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बाइक  पर पीछे बैठे युवक नवीन को हल्की चोटें पहुंचीं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार गुड़गांव में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और कांगड़ा में शादी समारोह में शरीक होने गया था, जहां से वापस लौटते वक्त हादसा पेश आया। हादसे के बाद मृतक के गांव टक्का में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, थाना प्रभारी अंब मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक के भी बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें