फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खड़ी कार से टकराई दूसरी, दो लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलवां में रात 12:30 बजे हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

घायलों को निजी अस्पताल में करवाया दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपमंडल अंब के अंतर्गत दिलवां के समीप शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शिवम अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में ईको कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंडेवर कार शिमला से धर्मशाला की ओर जा रही थी। दिलवां के पास चालक ने वाहन सड़क किनारे रोक दिया और कुछ देर के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही ईको कार पीछे से आकर खड़ी एंडेवर कार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क पर ही पलट गया। वहीं, टक्कर की तीव्रता से एंडेवर कार भी करीब 25 फीट आगे खिसक गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ईको कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ईको कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जो चंडीगढ़ से आ रहे थे। हादसे में सुभाष (44 ) पुत्र राम लाल तथा शामला (52) पत्नी मोहिंद्र सिंह निवासी कुनेरन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवम अस्पताल, ऊना रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। अंब के डीएसपी अनिल पटियाल ने हादसे की पुष्टि की है। ईको कार चालक रणजीत सिंह निवासी नकरोड़ के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें