फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो पीड़ित परिवारों के मुद्दे पर मांगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य महासचिव ने पुलिस से की भेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य महासचिव राज महें ने शनिवार को जिला ऊना के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर दो पीड़ित परिवारों के मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान एकल नारी संस्था की जिला कार्यकर्ता सरोज रानी सहित अन्य प्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी अजय ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर मैहतपुर के भटोली निवासी चरनजीत कौर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अंतरजातीय विवाह करने के कारण उन्हें पड़ोसियों और रिश्तेदारों की ओर से जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन पर हिंसक कुत्ते छोड़कर हमला करवाने का प्रयास किया गया। राज महें ने कहा कि दलित समुदाय के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार चिंताजनक हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि डीएसपी अजय ठाकुर ने शिकायत को थाना मैहतपुर भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल से मिलकर ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा के वार्ड-7 निवासी छिंदो देवी की समस्या भी उठाई। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण उनके मकान की दीवारों और फर्श में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे भवन के कभी भी ढहने का खतरा बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा दीवार निर्माण कराने की मांग की। एडीसी ईशांत जसवाल ने मामले में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने और संबंधित विभाग को उचित निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें