फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बड़ूही-जोल सड़क लूटकांड का एक आरोपी कपूरथला से गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही-जोल सड़क पर नीलकंठ महादेव मंदिर के समीप बीती 14 अगस्त को दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में जिला पुलिस ऊना ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरवार को पंजाब के कपूरथला जिले के बूट गांव निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ केवा पुत्र निवासी गांव बूट, तहसील व जिला कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 27 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 को पुलिस थाना बंगाणा में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उनकी कार को रुकने का इशारा किया। इसके बाद हथियार के बल पर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात में दो बाइक सवार शामिल थे। एक आरोपी सुखदेव सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश में जुट गई है।
मामले की पुलिस जांच में जल्द अहम खुलासा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार वारदात के दौरान महिला को डराने के लिए जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया, वह असली हथियार नहीं बल्कि खिलौना पिस्तौल होने का शक है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि मामले में आगामी जांच जारी है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें