फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन 12 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दिनभर श्रद्धालुओं की लगी रही रौनक, लंबी लाइनें रहीं नदारद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही, लेकिन लंबी कतारें नहीं रहीं। आज यहां आए श्रद्धालुओं में पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के लोग भी शामिल थे। मंदिर प्रशासन की ओर से सभी के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय दुकानदार संजीव, राजेश कुमार, रमन, अजय, मोनू और नवीन ने बताया कि इस नवरात्र मेले में ज्यादा भीड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ और उससे संबंधित लॉकडाउन जैसी स्थिति के बाद अब श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन का अवसर मिल रहा है।


पंजाब से आए श्रद्धालु सुरजीत सिंह, सुरेंद्र, मनु, शिल्पा शर्मा और राजेश ने बताया कि मंगलवार को मंदिर दर्शन के लिए आए थे और माता रानी की कृपा से आराम से दर्शन कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर न्यास को पहले दिन 11 लाख 70 हजार 900 रुपये नकद राशि प्राप्त हुई थी। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि दूसरे नवरात्र पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, सफाई और पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की है। यदि श्रद्धालुओं को कोई समस्या आती है, तो वे मंदिर प्रशासन से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें