फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मलाहत रेलवे अंडरपास का कार्य शुरू, नवंबर में होगा पूरा

विज्ञापन
मलाहत रेलवे फाटक पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाला गया स्लैब। इसे अंडरपास के नीचे मिलाया जाएगा। इस
विज्ञापन
ट्रेनों पर नहीं पड़ेगा असर, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के मलाहत में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य मंगलवार को रेलवे ने फिर शुरू कर दिया है। बरसात के चलते निर्माण कार्य बंद था। नवंबर महीने तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऊना से अंब जाने वाली ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रेनें अपने समय के अनुसार गुजरती रहेंगी। मंगलवार को रेलवे पटरी के 20 मीटर हिस्से को निकालकर उसके नीचे दो गार्डर रखे गए ताकि ट्रेनों का आवागमन जारी रहे।
अंडर बनने का सबसे ज्यादा फायदा राष्ट्रीय राजमार्ग से उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह जाने वालों, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और मलाहल के आसपास की पंचायतों के हजारों लोगों को होगा। वर्तमान में रेलवे अंडरपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से लोगों को दस किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। नवंबर में कार्य पूरा होने के बाद वाहन आसानी से नीचे से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे लोगों की सुविधा को देखते हुए अंडरपास कवर्ड बना रहा है। ऐसे में बरसात के समय बारिश का पानी अंदर नहीं आएगा। पहले इस राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों को ज्यादातर रेलवे फाटक का सामना करना पड़ता था। कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी काफी इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान लगने वाले इंतजार से भी निजात मिलेगी। मौजूदा समय में अंडर पास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लैब डाल दिया गया है। 14 करोड़ की लागत से अंडरपास का कार्य करवाया जा रहा है। रेलवे अंडरपास की लंबाई 21.50 मीटर और चौड़ाई 12.30 मीटर रहेगी।रेलवे पटरी के नीचे आरसीसी का बॉक्स डाला जाएगा। जल्द इसका कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


क्रॉसर
मलाहत रेलवे अंडरपास का कार्य शुरू कर दिया है। दो महीने में पूरा करने का समय रखा गया है। स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए रेवले कार्य को युद्धस्तर पर करवाएगा।
- पवन पालेवाल, सहायक मंडल अभियंता, सरहिंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें