फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जालसाजी का जूस, झांसा देकर बुजुर्ग से दिनदहाड़े गहनों की लूट

Sat, 03 May 2025 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
आईएसबीटी ऊना के नजदीक लूट का शिकार हुई बुजुर्ग महिला। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
ऊना। आईएसबीटी ऊना के पास दिनदहाड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। शातिरों ने एक बुजुर्ग महिला को दिनदहाड़े अपने जाल में फंसा लिया। दो युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर जूस पिलाया और फिर सोने के गहने उतरवाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला को एक बैग देकर बताया गया कि उसमें ढाई लाख रुपये हैं, लेकिन बैग में केवल कागज की गड्डियां और ऊपर एक नकली 500 रुपए का नोट निकला। घटना शुक्रवार को हुई। जनकौर निवासी स्वर्णी देवी किसी कार्य से ऊना आई थीं। रोटरी चौक के पास एक युवक ने उनसे होशियारपुर जाने का रास्ता पूछा और खुद को गरीब व अनपढ़ बताते हुए बस के किराये के लिए पैसे मांगे। तभी दूसरा युवक भी वहां पहुंचा और मदद का नाटक करते हुए महिला को विश्वास में ले लिया।
दोनों युवक महिला को आईएसबीटी में गन्ने के रस की रेहड़ी पर ले गए और एक गिलास जूस पिलाया। जूस पीते ही महिला को हल्का नशा महसूस हुआ। इसके बाद शातिर जो-जो कहते गए वह करती गईं। उसने अनजाने में अपने सोने के कड़े, बालियां व अन्य गहने उतारकर युवकों को दे दिए। आरोपियों ने उसे एक बैग थमा दिया और कहा कि इसमें ढाई लाख रुपये हैं, जिन्हें वे बाद में लेने आएंगे।
विज्ञापन

महिला काफी देर तक उनका इंतजार करती रही, लेकिन वे नहीं लौटे। जब बैग खोला गया तो उसमें नकली नोट और कागज निकले। इसके बाद महिला को आईएसबीटी प्रबंधन कार्यालय ले जाया गया, जहां से पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक महिला के साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए आईएसबीटी क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

आईएसबीटी ऊना के नजदीक लूट का शिकार हुई बुजुर्ग महिला। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें