फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बड़ूही बाजार में कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 03 May 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बड़ूही में कबाड़ की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही बाजार में शुक्रवार सुबह कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में भारी मात्रा में कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुकान के मालिक दीपक साहनी ने कहा कि सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। शुरुआती आकलन के अनुसार करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि यह राशि इससे अधिक भी हो सकती है।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि दुकान के पास स्थित खेतों में दो दिन पहले गेहूं की फसल काटी गई थी, वरना आग खेतों तक पहुंच सकती थी और स्थिति और भयावह हो सकती थी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती, तो यह रिहायशी इलाकों तक फैल सकती थी और कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि दुकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के तेज तूफान की वजह से आपस में टकराने से चिंगारी गिरने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
फायर ब्रिगेड चौकी अंब के प्रभावी राकेश कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर समय रहते आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने भविष्य में लोगों को अपनी दुकानों और घरों के पास सफाई रखने और तारों के नीचे कोई सामान न रखने की सलाह दी जाती है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

बड़ूही में कबाड़ की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें