एसडीएम अंब मंदिर परिसर का दौरा करते। संवाद
एसडीएम ने अपने सामने कराई सोना, चांदी की गणना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में चौदह दिन बाद बुधवार को मंदिर में चढ़ाए गए सोना चांदी की गणना एक साथ की गई। सोना चांदी की गणना एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने खुद अपने सामने करवाई। एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि चौदह दिन में मंदिर न्यास को 250 ग्राम सोना, 5.5 किलो ग्राम चांदी प्राप्त हुई है। एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि चौदह दिन बाद मंदिर में चढ़ाए गए सोना चांदी की गणना की गई है। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने कुछ दिन पहले मंदिर के गणना कक्ष का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने आदेश जारी किए थे कि मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे की गणना रोजाना होगी लेकिन, मंदिर में चढ़ने वाले सोना चांदी की गणना रोज न करके पंद्रह दिन बाद हुआ करेगी। इसके बाद ये प्रक्रिया शुरू हो गई है।
चिंतपूर्णी से भरवाईं तक लगेंगे सौ कैमरे, कुछ जगह पर लगेंगी एलईडी स्क्रीनें
चिंतपूर्णी से भरवाईं तक पूरा क्षेत्र जल्द कैमरों से लैस हो जाएगा। बहुत जल्द मंदिर न्यास की तरफ से चिंतपूर्णी से भरवाईं तक जगह जगह पर कैमरे लगाए जाएंगे। करीब सौ कैमरे इस पूरे क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कुछ कैमरे ऑडियो सिस्टम वाले भी होंगे। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। सचिन शर्मा ने बताया कि कुछ जगह पर एलईडी स्क्रीनें भी लगाई जाएंगी ताकि मंदिर का लाइव प्रसारण ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें।