फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले दौर में चंबा ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल मैदान में ​शिमला और चंबा के बीच खेला जा रहा क्रिकेट का क्वाटर फाइनल मुकाबला। -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान में बुधवार को अंडर-14 जिला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शिमला और चंबा की टीम के बीच खेला गया। पहली इनिंग के मुकाबले में शिमला ने बल्लेबाजी की। शिमला ने दस विकेट पर 89 रन बनाएं। शिमला की ओर से संभव शर्मा ने 28 रन बनाएं। वहीं, चंबा की ओर से गेंदबाजी में अर्थव ठाकुर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट ली। इसके जवाब में चंबा ने 36.4 ओवर में दस विकेट पर 132 रन बनाएं। चंबा की ओर से रघुवर अग्निहोत्री ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाएं। जिसमें रघुवर ने 11 चौके मारे। आदित्य ठाकुर ने 18 और दीक्षित ने 10 रन बनाएं। शिमला की ओर से गेंदबाजी में सर्वेशन ने तीन और अर्नव शर्मा ने दो विकेट ली। पहली इनिंग के मुकाबले में चंबा ने 43 रन की बढ़त बनाई है। शिमला और चंबा में क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरी इनिंग का मुकाबला वीरवार को खेला जाएगा। वहीं, पेखूबेला में सोलन और मंडी के बीच मुकाबला होगा। संतोषगढ़ मैदान में कांगड़ा और ऊना के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें