थाना सदर ऊना को मिली शिकायत, मामले की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। संत और राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां के प्रमुख बाबा बाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इससे जुड़ी एक शिकायत थाना सदर ऊना के पास पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वरुण पुरी निवासी वार्ड-6 ऊना ने थाना सदर को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जा रहा। इसमें एक व्यक्ति ने बाबा बाल के सत्संग की एक वीडियो क्लिप को अपनी पोस्ट में शेयर कर गाली गलौज किया है। वरुण पुरी ने बताया कि बाबा बाल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई करने हुए आपत्तिजनक पोस्ट को हटाया जाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि पुलिस टीम सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट को हटाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।