स्थानीय बीआरसी भवन में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना की बैठक जिलाध्यक्ष बलविंद्र बैंस की अध्यक्षता में हुई। इसमें नवगठित संघ के पदाधिकारियों एवं महिला विंग के पदाधिकारियों को संघ के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। वहीं, इस दौरान राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही खिलाड़ियों को तैयार करने वाले शिक्षकों को भी संघ ने सम्मानित किया। खिलाड़ियों में स्वराज ठाकुर, आशिब खान, जशनदीप कंग, साहिल अत्री, आशीष, रूप बसंत, अजय कुमार, टिंकू, शाहिद, नितेश और हर्षित को नवाजा गया। वहीं, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों में दिलावर खान, कुलदीप कंग, सतिंद्र मिन्हास, अशोक मनकोटिया, जगदेव जग्गी, राजेंद्र कुमार, अजय कुमार, प्रेम लाल और मीना कुमारी को सम्मानित किया गया। इसके बाद बैठक में संघ ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में जारी अधिसूचना जिसमें छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला न देने का कड़ा विरोध किया। वहीं, सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या को कम करने पर गहन विचार विमर्श किया।
संघ के जिला अध्यक्ष बलविंद्र बैंस ने कहा कि स्कूलों में खाली चल रहे पदों को जल्द भरा जाए। पैट अध्यापकों को प्राथमिक स्कूलों को कार्य करते हुए 14 साल हो चुके हैं। लेकिन, उन्हें सरकार की ओर से अभी नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं शुरू की जाएं। वहीं, संघ द्वारा एडिशनल बीईईओ के पद को मंजूर करने की मांग उठाई गई। बैठक में शिमला में निर्माणाधीन शिक्षक भवन के कार्य को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर महासचिव राकेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सतिंद्र मिन्हास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र कुटलैहडिय़ा, अंब के अध्यक्ष जगदेव जग्गी, जगमोहन, कुलदीप कंग, राज कुमार, अशोक धीमान, विजय पटियाल, अवतार सिंह, संदेश कुमार, संजय कुमार, सुभाष, विजय कुमार, सुनीता देवी, प्रदीप, शोभी, अमित दत्ता, मनमोहन धीमान, निशा चंदेल, भरत भूषण शर्मा, राम कुमार, बीईईओ प्रेम चंद आदि उपस्थित रहे।