हरोली (ऊना)। प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. सतीश कुमार बंसल और अलका बंसल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिंदिया चंदेल, डॉ. ऋचा शर्मा, कैप्टन सोनिका सैनी, लिपिक अश्वनी कुमार, राजकुमार और अशोक कुमार सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे। संचालन भानु प्रिया और नीलाक्षी ने किया।
शिविर का शुभारंभ अमन एवं उनकी सहेलियों की ओर से सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिवानी और उनकी सहेलियों का समूह नृत्य, चंचल और नेहा का एकल नृत्य तथा मोनेरा का कविता पाठ शामिल था। दर्शकों ने इसे सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. सतीश कुमार बंसल ने स्वयंसेवकों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में और समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।