संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला सैनिक बोर्ड के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया (सेवानिवृत्त) का कहना है कि यह तो होना ही था। जब परिस्थितियां क़ाबू से बाहर होती हैं तो बड़ी योजना के तहत ऐसी कार्रवाई होती है। पाकिस्तान इसके लिए खुद ज़िम्मेदार है। भारतीय सेना और सरकार को बधाई। अब और सतर्क रहने की ज़रूरत है। इसका पलटवार हो सकता है।
बाक्स
भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का दिया मुंह तोड़ जवाब : कर्नल जोगिंदर शर्मा
ऊना। भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया है। एक्स सर्विस मैन लीग के चेयरमैन कर्नल जोगिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में जो कायराना हरकत की थी, उसका भारत की फौज ने करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना का पराक्रम और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व आज फिर से सामने आया है। पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस तरह से कायराना हमला किया। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला करके उन्हें तबाह करने का काम भारतीय सेना ने किया है। अपनी आत्म रक्षा के लिए यह ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खात्मे के लिए निर्णायक सिद्ध होगा।