फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों पर थप्पड़ मारने, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगती रक्कड़ कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध निजी शैक्षणिक संस्थान के प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों पर दसवीं कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगा है। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर प्रधानाचार्य सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने आरोप लगाया कि बीती 25 फरवरी को स्कूल का परिणाम घोषित हुआ था। लेकिन, क्लास टीचर ने प्रिंसिपल के पास परिणाम देने की बात कही। छात्र ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने परिणाम को लेकर उसे और उसके परिजनों को मानसिक तौर पर परेशान किया। बताया कि इतना ही नहीं पिछले वर्ष नवंबर में अध्यापक ने क्लास में हाजिरी को लेकर थप्पड़ मारा था। साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे। इसके अलावा अन्य अध्यापक महिला अध्यापकों ने भी जातिसूचक शब्द कहे। छात्र का आरोप है कि बीती पांच मई को क्लास टीचर ने नोट बुक को लेकर थप्पड़ मारे और जाति को लेकर बुरा भला कहा। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्र की शिकायत पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम 2015 और अनुसूचित जाति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें