फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आभा आईडी से बनेगी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सुविधा शुरू करने के लिए योजना की तैयार
विज्ञापन

लोगों से आभा आईडी बनाने के लिए किया जा रहा आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आभा आईडी के माध्यम से अस्पतालों में पर्ची बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस कड़ी में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इस सुविधा को शुरू करने के लिए विभाग ने कदमताल तेज कर दी है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
लोगों को डिजिटल माध्यम से अस्पतालों में पर्ची सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। विभाग की तरफ से सबसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल में आभा आईडी से पर्ची बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इसके बाद नागरिक अस्पतालों में भी इस सुविधा को शुरू किया गया। इसके बाद अब विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंं में आभा आईडी काउंटर स्थापित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आभा आईडी काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटर पर आभा आईडी के माध्यम से कुछ ही मिनटों में पर्ची बन जाएगी। इसके अलावा मरीज का पूरा डाटा भी आईडी में सुरक्षित रहेगा। वर्तमान में जिलेभर में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। इनमें लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। जिले में इस समय सीएचसी धुसाड़ा, सीएचसी बसदेहड़ा, सीएचसी कुंगड़त, सीएचसी थानाकलां, सीएचसी दुलैहड़, सीएचसी भदसाली, सीएचसी संतोषगढ़, सीएचसी दौलतपुर चौक और सीएचसी बीटन शामिल हैं। इसके अलावा लोगों को आभा आईडी बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
आभा आईडी से पर्ची बनाने की सुविधा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाई जा रही है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आभा आईडी से पर्ची बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धु, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें