फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर नहीं चलेगी टैक्सियां

Wed, 20 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
विज्ञापन
c - फोटो : bbc
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर अब लोकल टैक्सियां नहीं चल पाएंगी। अब पहले की तरह बस स्टैंड से मंदिर तक सवारियों को ले जाने वाली टैक्सियों को इस रोड पर चलने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बैरियर से स्वागत कक्ष तक और शंभू बैरियर तक नो ट्रैफिक जोन लागू करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस मुख्य सड़क पर टैक्सियों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। मामले की पुष्टि एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने की है। उधर, नो ट्रैफिक जोन घोषित होने के बाद पहले दिन बुधवार को ही इसका असर देखने को मिला।
विज्ञापन


इक्का-दुक्का वाहनों को छोड़कर अन्य गाड़ियों को बैरियर पर पुलिस ने रोके रखा। इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी राहत मिली। वहीं, लोकल टैक्सियों के पुलिस बैरियर के आगे जाने पर बैन लगा दिया गया है। इन्हें तलवाड़ा बाईपास से वाहनों को ले जाने के लिए कोई रोक नहीं होगी वहीं अन्य लोकल प्राइवेट वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों को मंदिर तक अपने वाहनों को ले जाने के लिए पास बनाने को दस दिन का समय दिया गया है। इसके लिए लोग गाड़ी नंबर सहित मंदिर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इन सभी वाहनों को अनुमति एसडीएम सुनील वर्मा देंगे।

उधर, बैरियर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी ट्रैफिक जोन लागू होने के बाद सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिला प्रशासन के इस निर्णय को स्थानीय दुकानदारों राजन, विजय, सुनील, सुशील तथा रमन ने सराहा है। इनका कहना है कि प्रशासन के इस निर्णय से जहां जाम से छुटकारा मिलेगा वहीं पैदल चलने वाली पब्लिक को भी परेशानी नहीं होगी। एसडीएम सुनील वर्मा ने बताया कि नो ट्रैफिक लागू कर दिया गया है, जिसके लिए बैरियर पर पुलिस कर्मियों को निर्देश भी दे दिए गए हैं। गाड़ियों के पास बनाने को लेकर दस दिन का समय दिया गया है। लोकल टैक्सियों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, इनको इसके लिए पास बनाने की कोई अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें