फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: न सूचना, न जवाबदेही... बिजली बोर्ड ने बिना बताए लगाए एक-एक घंटे के कट

Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भले ही बिजली बोर्ड सुचारु बिजली मुहैया करवाने के दावे कर रहा हो लेकिन धरातल में बोर्ड के दावे हवा होते नजर आ रहे हैं। हालात यह है कि उमस भरी गर्मी के बीच बिजली बोर्ड की मनमानी का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ा। बोर्ड ने शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के एक घंटे से भी अधिक समय तक के अघोषित बिजली कट लगाए, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग पूरा दिन परेशान रहे। बिजली कब जाएगी और कब आएगी, इसका कोई अता-पता नहीं था। न बोर्ड की ओर से कोई सूचना जारी की गई और न ही उपभोक्ताओं को कटौती का कारण बताया गया। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के बजाय बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब शहर और आसपास के क्षेत्र में पूरा दिन बिजली आंखमिचौनी करती नजर आई। शुक्रवार को सुबह से ही बिजली के कट लगने शुरू हुए। सुबह करीब 11:45 बजे शहर की बिजली गुल हुई जो कि करीब एक घंटे के बाद आई। उमस भरी से पूरी तरह राहत ले पाते बोर्ड ने दोपहर करीब एक बजे बिजली कट लगा, 2:56 बजे बिजली की सप्लाई शुरू हुई।
बार-बार बिजली गुल होने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े रहे। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को झेलनी पड़ी। उपभोक्ताओं में राजीव, सौरव,कमल कुमार, सरोज देवी, ने कहा कि यदि रखरखाव या तकनीकी कारणों से बिजली बंद करनी थी तो पहले से सूचना देना बोर्ड की जिम्मेदारी थी। बिना किसी जानकारी के बार-बार बिजली काटना उपभोक्ताओं के साथ सीधा अन्याय है।
विज्ञापन



काराेबार भी हुआ प्रभावित
अघोषित कटौती का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहा। दुकानों, छोटे कारोबारियों, ऑनलाइन काम करने वालों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। बोर्ड द्वारा बिना किसी सूचना के लगाए बिजली के एक एक घंटे के कट के कारण आइसक्रीम, ठंडे पेय सहित अन्य कारोबार प्रभावित हुआ। कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भी परेशानी हुई। ।
-
बीबीएमबी की तरफ से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इसे लेकर बीबीएमबी प्रबंधन की तरफ कोई सूचना नहीं दी गई, जिसके कारण ऊना शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

-दर्शन सिंह, अधिशासी अभिंयता, विद्युत बोर्ड ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें