फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकौर गांव में तीन दिनों से गहराया है पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ-साथ जिला के कई स्थानों में पेयजल किल्लत शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के साथ लगते जनकौर गांव में बीते तीन सप्ताह से पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। हालात यह है कि पानी की तलाश में लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह तक सुबह-शाम एक-दो बॉल्टी पानी आता था लेकिन दो दिन से नल सूखे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये समस्या हर साल पेश आती है। इसके बावजूद विभाग अनदेखी करता है। ग्रामीण राजिंद्र कुमार, लकी, सुशील, दविंद्र का कहना है कि गांव में पिछले तीन सप्ताह से पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पानी न आने से परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नल से बूंद-बूंद पानी आ रहा है। इससे एक बॉल्टी पानी भरने में एक घंटे से भी ज्यादा समय लग जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या यूं तो पिछले तीन सप्ताह से है, लेकिन बीते दो दिन से पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से जल्द से जल्द पानी की समस्या हल करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान ने बताया कि मीडिया से मामला ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का पता कर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें