फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना जिले में कोरोना से दो की मौत, 158 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में दो कोरोना संक्त्रस्मितों की मौत और 158 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में 205 कोरोना संक्त्रस्मित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिरथीपुर की 38 वर्षीय महिला सिविल अस्पताल दौलपतपुर में 23 मई को कोरोना संक्त्रस्मित पाई गई थी। उसकी डीसीएचसी हरोली में सोमवार सुबह मौत हो गई। वहीं घलूं नादौन की 53 वर्षीय महिला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोरोना संक्त्रस्मित पाई गई थी। उसे मेकशिफ्ट अस्पताल पालकवाह भेजा गया। यहां से उसे टांडा मेडिकल भेजा गया। टांडा में महिला की रविवार शाम को मौत हो गई।
रविवार की आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में पांच महीने की बच्चे समेत 65 कोरोना संक्त्रस्मित मिले हैं। वहीं गगरेट के चार उद्योग कर्मियों 93 कोरोना संक्त्रस्मित रैपिड एंटीजन टेस्ट में मिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में 1157 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 93 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक कोरोना संक्रमित गगरेट स्वास्थ्य खंड में मिले हैं। कियोस्क एमसी ऊना क्षेत्र में 48 सैंपल जांच में दो, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 84 सैंपल जांच में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 220 सैंपल जांच में सात, हरोली स्वास्थ्य खंड में 96 सैंपल जांच में 11, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 370 में से 33, बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 129 में से एक और अंब स्वास्थ्य खंड में 210 सैंपल जांच में 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कुठारबीत के तीन, धंधड़ी के पांच, अंदौरा के तीन, अलोह के चार, किन्नू के तीन, बबेहड़ के दस, जाडला कोयड़ी के चार, दौलतपुर चौक के तीन, डंगोह के पांच, रामपुर के तीन, सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें