फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाषण प्रतियोगिता में नितिन कुमार प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब कालेज में सड़क सुरक्षा क्लब ने कराई भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीकॉम द्वितीय वर्ष के नितिन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष के विनय शर्मा दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष के जसविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य ने विजेताओं को क्रमशः 1100, 750 और 500 रुपए के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं बल्कि जीवन शैली है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनें और सड़क पर हर कदम सावधानी से उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें