संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली के दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 24 से 26 दिसंबर तक खुदरा एवं व्यापार विषय का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने ऊना स्थित शोरूम का भ्रमण कर वस्त्र खुदरा व्यापार की बारीकियां समझीं, जबकि दसवीं के विद्यार्थियों ने रिलायंस डिजिटल में जाकर इलेक्ट्रॉनिक व्यापार की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बिक्री, ग्राहक सेवा, उत्पाद प्रदर्शन और प्रबंधन प्रणाली के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव हासिल किया। विषय अध्यापक अभिषेक संदल ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण उत्साह और जिज्ञासा के साथ पूर्ण किया। प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण भविष्य में रोजगार और व्यवसाय की दिशा देगा।