फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निजी आईटीआई में रात्रि ड्यूटी कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 24 Aug 2026 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। जिला ऊना के टकारला मोड़ स्थित एक निजी आईटीआई में रात्रि ड्यूटी पर तैनात 65 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव धंधड़ी निवासी धर्म चंद के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्म चंद रोजाना की तरह रात को आईटीआई परिसर में ड्यूटी पर था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसका बेटा विनोद पिता को देखने के लिए आईटीआई पहुंचा। वहां उसने धर्म चंद को परिसर में नीचे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना आईटीआई प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस आईटीआई परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि रात के दौरान हुई गतिविधियों और धर्म चंद की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें