फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आगामी दिनों में हल्की बारिश के आसार

Mon, 24 Aug 2026 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दिनभर धूप खिलने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं रविवार रात को ऊना का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें