फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 33 साल पहले निर्मित प्रवेशद्वार को दिया नया लुक

Thu, 20 Feb 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नई लुक में इस तरह नजर आया रायपुर सहोडा का प्रवेशद्वार। संवाद - फोटो : पीड़िता किताब श्री ।
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। आज से करीब 33 वर्ष पूर्व निर्मित किए गए गांव रायपुर सहोड़ा के प्रवेशद्वार को नए रंग-रूप में तैयार करके लोगों को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

गांव के युवा समाजसेवी तेजपाल तेजू की माता सरला देवी पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार ने बुधवार को प्रवेशद्वार पर लगाई गई लाइटों को जलाकर इसका लोकार्पण किया।
प्रवेशद्वार के जीर्णोद्धार तथा इसकी सुंदरता, भव्यता पर करीब 1 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। आज से करीब 33 वर्ष पूर्व 1992 में गांव के ही एक समाजसेवी स्वर्गीय सरदार प्यार सिंह ने तत्कालीन ग्राम पंचायत प्रधान रोशन लाल तथा अन्य वरिष्ठ नागरिकों के सुझाव पर इस प्रवेशद्वार का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी तेजपाल तेजू ने बताया कि पिछले काफी समय से हमारे गांव का प्रवेशद्वार उपेक्षित सा लग रहा था, किसी ने भी इसकी महत्ता को नहीं समझा।
इसी इच्छा की पूर्ति को लेकर उन्होंने इस प्रवेशद्वार के जीर्णोद्धार करवाने का निर्णय लिया और उन्होंने तय किया कि वह अपनी निजी कमाई से गांव के इस प्रवेशद्वार को नया रंग रूप देकर इसकी भव्यता को पुनर्जीवित करेंगे, इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने यह छोटा सा प्रयास किया है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के जिलाध्यक्ष डॉ. केआर आर्य सहित गांव के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें